सतना में पहले नंगा करके पीटा, फिर जख्मों में नमक-मिर्च भरकर घुमाया

Updesh Awasthee
सतना। नादन गांव में दबंगों ने चोरी के शक में 2 युवकों को पकड़ा फिर उन्हे गंजा करवाया और नंगा करके बेल्ट से पीटा। इसके बाद उनके जख्मों पर नमक-मिर्च भरकर उन्हें गांव में घुमाया। जो 2 युवक इस घटना का शिकार हुए उनमें से एक नाबालिग है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को सतना स्थित नादना गांव के बाजार में घूम रहे एक युवक और एक नाबालिग को दंबगों ने जबरन रोक लिया। दंबगों का आरोप था कि दोनों ने बाजार में चोरी की है। विरोध करने पर दंबगों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की और उनके बाल कटवा दिए। इतने पर भी उनका मन नहीं माना तो दबंगों ने दोनों को करंट लगाया और उनके जख्मों पर नमक-मिर्च लगाई। इसके बाद दोनों को निर्वस्त्र करके मार्केट में घुमाया।

यह पूरा तमाशा मौके पर मौजूद भीड़ देखती रही। किसी ने भी दबंगों का विरोध नहीं किया। पीड़ित मनीष पटेल और राजकरण पटेल ने आरोपी रवि तिवार सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मैहर पुलिस प्रवक्ता जेएस यादव ने बताया कि दंबगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि रवि की दुकान आंधी में उड़ गई थी, चोरी की कोई वारदात हुई ही नहीं थी। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!