सपाक्स का प्रांतीय अधिवेशन स्थगित

Updesh Awasthee
भोपाल। दिनांक 21.08.2016 को ‘‘सपाक्स’’ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा था। मौसम विभाग द्वारा आगामी 03 दिवसों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण बारिश की चेतावनी दी गई है तथा कुछ जिलों रीवा, सतना, दमोह, कटनी आदि में बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो चुकी है। इन विषम परिस्थितियों में विभिन्न जिलों से नोड़ल अधिकारियों के प्राप्त सुझावों तथा सभी जिलों के सपाक्स साथियों की प्रदेश की जनता की मदद हेतु आवश्यकता के दृष्टिगत संस्था द्वारा दिनांक 21.08.2016 को भोपाल मे आयोजित अधिवेशन स्थगित किया जाता है।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री शलभ भदौरिया अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ उपस्थिति होगे। अन्य विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों श्री एम.के. श्रीवास्तव सेवानिवृत मुख्य अभिंयता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा श्री एम.एस. यादव, सेवानिवृत मुख्य अभिंयता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी एवं प्रोफेसर श्री बी.के. दवें (सेवानिवृत) होगे। इस अवसर पर सपाक्स की नई वैबसाईट भी लांच की जायेगी।

तथापि स्थानीय रूप से उक्त कार्यक्रम स्थगित नहीं किया जा रहा है तथा अब भोपाल के सभी सपाक्स साथियो के साथ बैठक की जावेगी। किन्तु जिला स्तर से सुविधाजनक ढंग से जो भी पदाधिकारी आ सके वे आमंत्रित हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!