
घायल शख्स के मुताबिक कुछ मनचलों ने उसकी बेटी की अस्मत लूटने की कोशिश की। इस क्रम में जब उसने मनचलों का विरोध किया तो उसे गोली मार दी। आरोपी युवकों ने अंधाधूंध फायरिंग की जिसमें शख्स को पैर में दो गोलियां लग गयी।
घायल विश्वनाथ राय को इलाज के लिए गायघाट पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज हेतु एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मनचलो ने छेड़खानी की उस वक्त प्रयास किया जब लड़की घास काट रही थी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस पड़ताल को पहुंची। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।