छतरपुर में जटाशंकर धाम की धर्मशाला गिरी, कई यात्री दबे, 2 की मौत

Updesh Awasthee
छतरपुर। बिजावर जटाशंकर धाम में फूली बाबा धर्मशाला धंस गई। जिससे धर्म शाला में ठहरे सभी लोग उसके नीचे दब गए। धर्मशाला गिरने से जटाशंकर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस घटना में एक बच्चे और एक महिला की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

बता दें मामला छतरपुर जिले के बिजावर थाने के शिवधाम जटा शंकर का है। जहां सावन सोमवार होने के कारण काफी संख्या में शिव भक्त उपस्थित होते हैं। कुछ भक्तों का जत्था फूलीबाबा नाम के धर्मशाला में ठहरा हुआ था। तभी देर रात धर्मशाला अचानक गिर गई। जिससे कई लोग घायल हो गए एवं दो की मौके पर ही मौत हो गई ।

घायलों का स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायलों को जिला हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया है।  जिला कलेक्टर और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।        

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!