
बता दें जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। लूट, मारपीट, गोली चलनी जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं। आम जनता के साथ-साथ बदमाश अब पुलिस अधिकारियों को भी अपना निशाना बानाने से नहीं चूक रहे हैं। बीती रात केंद्रीय जेल रीवा में पदस्थ उप जेलर महेश प्रशाद टिकरिया हमेशा की तरह जेल बंद करा कर जेल के पास बने अपने सरकारी निवास में जा रहे थे।
तभी उनके सामने एक युवक दौड़ते हुए आया और उनपर फायर कर दिया, जिसमें जेलर बाल-बाल बचे। गोली चलाने वाला युवक बाइक में आये दो अन्य युवकों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी है। अभी तक कोइ भी अपराधी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस तलाशी में जुट गई है।