15 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की 10 प्रमुख घोषणाएं

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में ध्वजारोहरण किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। आइए यहां पढ़ते हैं 15 अगस्त 2016 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मध्यप्रदेश को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की 10 प्रमुख घोषणाएं: 

  1. प्रदेश में संविदा शाला शिक्षकों के 20 हजार पद भरे जाएंगे।
  2. ज्ञान उदय स्कूलों की सीट संख्या बढ़ाई जाएगी, इंदौर जबलपुर और भोपाल में गुरुकुल शुरू किए जाएंगे।
  3. साइबर क्राइम को रोकने भोपाल,इंदौर,ग्वालियर में स्पेशल कोर्ट का किया जाएगा गठन।
  4. पोषण स्तर में सुधार के लिए 4305 नए आंगनबाड़ी केंद्र,600 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे'
  5. 'अमृत योजना के तहत 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में बनाए जाएंगे आवास, आवास के लिए 8279 करोड़ की राशि होगी खर्च।
  6. प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 2000 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
  7. 1 हजार से ज्यादा हाईस्कूल खोले जाएंगे, 200 हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी स्कूलों में होगा उन्नयन। 
  8. 1 जनवरी 2016 से अध्यापकों को छठवां वेतनमान।
  9. मनरेगा के तहत 50 हजार खेत तालाब और एक लाख वर्मी कंपोस्ट टैंक बनाए जाएंगे।
  10. सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर एक दुकान खोली जाएगी। नगरी क्षेत्र में 800 परिवारों पर एक राशन दुकान होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!