यूपी की लड़की सागर से किडनैप, 10 दिन तक गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

Updesh Awasthee
सागर। यूपी से अपनी मौसी के यहां आई एक लड़की का सागर से किडनैप हो गया। 2 लड़कों ने 10 दिन तक उसका गैंगरेप किया। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। अब दोनों लड़के उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। युवती ने सागर में एफआईआर दर्ज कराई है। 

घटनाक्रम के मुताबिक जुलाई में यूपी के ललितपुर जिले के नारहट थाना क्षेत्र से एक युवती, अपनी बांदरी जिला सागर, मप्र निवासी मौसी के घर आई थी। कुछ दिन बाद ये युवती अचानक गायब हो गई। जानकारी मिली की युवती को उसी के गांव के निवासी युवक शंकु उर्फ शंकर और भानसिंह गांव गुदंगी थाना बीना शादी का झांसा देकर भगा ले गए हैं। करीब 10 दिन बाद युवती इन लोगों के चुंगल से छूटकर वापस पिता के पास पहुंची। जहां उसने अापबीती सुनाई।

अश्लील वीडियो भी बनाया
पुलिस के पास रिपोर्ट लिखाने आई इस युवती ने बताया कि आरोपियो मेरा अश्लील वीडियो भी बनाया। जिसके आधार पर वे मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कृत्य एवं युवती का अश्लील वीडियो बनाने का भी मामला दर्ज किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!