टापू बना टीकमगढ़, छतरपुर और सागर से डिस्कनेक्ट | Tikamgarh News

Updesh Awasthee
टीकमगढ़। पिछले 24 घंटे से जारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। इस कारण नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है। पुल और मार्गों में कई फीट भरे पानी के कारण जिले का सागर और छतरपुर से सड़क संपर्क कट गया है। हालात को देखते हुए मार्ग पर लोगों को जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने अमला तैनात कर दिया है, ताकि कोई हादसा न हो।

वहीं शहर में सड़कों पर पानी भर गया है। निचले इलाकों में बसे घरों में पानी घुस गया है।बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

आने वाले दिनों में भी भारी बारिश जारी रहेगी। भोपाल संभाग, सागर, दमोह, टीकमगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा में आगामी 24घंटों में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं होशंगाबाद, सागर, रीवा, रायसेन, दमोह, नरसिंहपुर जिलों में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!