गरीबों की लिस्ट में दर्ज थे कांग्रेस के नपाध्यक्ष, गिरफ्तार | Shivpuri News

Updesh Awasthee
भोपाल। गरीबों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराए बैठे शिवपुरी के नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक वो हाईकोर्ट से स्थगन के कारण गिरफ्तारी से बचे हुए थे परंतु शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनका स्थगन निरस्त कर दिया और शनिवार सुबह शिवपुरी पुलिस ने ग्वालियर पहुंचकर एक वकील के निवास में बैठे मुन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। श्री कुशवाह को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का आशीर्वाद प्राप्त नपाध्यक्ष कहा जाता है। 

इस मामले का खुलासा हमारे साथी प्रकाशन शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने किया था। खुलासे के बाद ही मुन्नालाल के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए थे। जांच में पाया गया कि मुन्नालाल कुशवाह का नाम बीपीएल सूची में दर्ज है। कुशवाह ने इस मामले से बचने की का​फी कोशिश की परंतु बच नहीं पाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज हुआ। 

प्रकरण दर्ज होते ही मुन्नालाल कुशवाह हाईकोर्ट जा पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ स्थगन आदेश ले आए। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान मुन्नालाल कुशवाह की याचिका खारिज कर दी गई। इसी के साथ पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!