RSS से माफी मांगे राहुल गांधी, अन्यथा...: सुप्रीम कोर्ट

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर माफी मांगना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि या तो राहुल माफी मांगें या फिर कोर्ट ट्रायल का सामना करें।

उच्चतम न्यायालय ने महात्मा गांधी की हत्या के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जिम्मेदार बताने संबंधी राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि राहुल गांधी को संघ की सामूहिक निंदा नहीं करनी चाहिए थी। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया गया था। 

राहुल के वकील ने क्या कहा
राहुल गांधी के वकील ने अदालत में उनके बयान को सही ठहराया और कहा कि इसके ऐतिहासिक तथ्य भी हैं यहां तक कि सरकारी रिकॉर्ड में भी हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी को ये साबित करना चाहिए कि आरएसएस के खिलाफ उनके बयान में जनहित में क्या था इसलिए ये मामला ट्रायल करने लायक है। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर इस मामले में राहुल खुद को डिफेंड करना चाहते हैं और माफी मांगने के लिए तैयार हैं तो वो ट्रायल का सामना करें। मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई तय की गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!