अजीबोगरीब पेड़ जिसके फल महिलाओं की शारीरिक बनावट जैसे | real or fake

Updesh Awasthee
बैंकॉक। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फल चर्चा का विषय बना हुआ है। थाईलैंड के एक पेड़ पर निकले इस फल का आकार किसी महिला के शरीर की तरह है। इंटरनेट पर ये तस्‍वीर सामने आते ही वायरल हो गई है।

लोगों का कहना है कि जिस पेड़ से यह फल निकला है, वह काफी पवित्र है। स्‍थानीय लोगों के बीच यह पेड़ 'नैरीफन' नाम से जाना जाता है। बौद्ध मान्‍यताओं के अनुसार, इस पेड़ को भगवान ने हिमाफन के जंगलों में लगाया था और इसी वजह से इस पेड़ के फलों का आकार अजीबोगरीब है।

महिला के शरीर के आकार वाले इन फलों के बारे में लोगों का कहना है कि सदियों पहले भगवान अपनी पत्‍नी व बच्‍चों के सा‍थ इसी जंगल में रहा करते थे। एक बार उनकी पत्‍नी जंगल में फलों को तोड़ने के लिए निकली थीं और वहां उनपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

इसके बाद भगवान ने जंगल में 12 नैरीफन पेड़ लगाए और तबसे ही इन पेड़ों के फल महिलाओं के आकार में निकलते हैं। हालांकि, इन तस्‍वीरों की सत्‍यता की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर ही कई लोग इसे फेक व फोटोशॉप से बनाई हुई तस्‍वीरें बता रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!