कांग्रेसी और भाजपा नेता पार्टनरशिपिंग में चला रहे थे सट्टा | Ratlam News

Updesh Awasthee
रतलाम। पुलिस की एक छापामार कार्रवाई में 3 स्टोरियों को धर लिया गया है। मजेदार यह है कि इन 3 सटोरियों में से 1 कांग्रेसी नेता है तो दूसरा भाजपा नेता। दोनों मिलकर पार्टनरशिपिंग में सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल, कंप्यूटर सहित सट्टे का हिसाब भी जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर की माणक चौक पुलिस ने देर रात त्रिपोलिया गेट पर एमसीएक्स का सट्टा पकड़ा है। खास बात ये कि सट्टा कही और नहीं, बल्कि युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी के ऑफिस से पकड़ाया है। यहां से पुलिस ने तीन और सट्टेबाजों को पकड़ा है, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा का नेता विशाल शर्मा भी शामिल है।

सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि, मुखबिर से सूचना मिली थी त्रिपोलिया गेट पर वायदा व्यापार का अवैध कारोबार जारी है। इस सूचना पर माणक चौक पुलिस ने दबिश दी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। यहां एमसीएक्स के कारोबार के सौदे फ़ोन पर उतारे जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से मोबाइल, कंप्यूटर सहित सट्टे का हिसाब भी जब्त किया है। वहीं, युवक कांग्रेस नेता संजय चौधरी सहित एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!