भोपाल में डॉक्टर ने कई बार किया दलित महिला अधिकारी का रेप | Rape by Doctor in Bhopal

Bhopal Samachar
भोपाल। सागर संभाग में पदस्थ एक महिला बाल विकास अधिकारी का हमीदिया अस्पताल में तैनात डॉक्टर गजेन्द्र सिंह यादव ने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। यह मामला पुलिस फाइल में दर्ज हो गया है। पीड़ित दलित महिला है अत: मामला अजाक थाने में दर्ज किया गया है, वहीं आरोपी डॉक्टर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

इलाज के लिए भोपाल आई थी महिला
अजाक डीएसपी दिनेश जोशी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला अफसर सागर संभाग में बतौर महिला बाल विकास अधिकारी पदस्थ है। वह मूल रूप से सागर की रहने वाली है। साल 2012 में महिला इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल आई थी। जहां उसकी मुलाकात डॉक्टर गजेंद्र यादव से हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई।

2014 में आरोपी ने मंदिर में की थी महिला से शादी
महिला ने बताया कि डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए है। इस बीच आरोपी डॉक्टर महिला को लेकर भोपाल में ही एक किराए के कमरे रहने लगा था। महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी डॉक्टर ने साल 2014 में भोजपुर के मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। आरोपी का कहना था कि बाद में वह समाज के सामने भी शादी कर लेगा। अब आरोपी डॉक्टर ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर दलित महिला अफसर ने अजाक थाने को आवेदन दिया था। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

हमीदिया में डॉक्टर की तलाश
डीएसपी अजाक डीके जोशी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है। वहीं, हमीदिया अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गजेंद्र यादव नाम का कोई डॉक्टर उनके यहां कार्यरत नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि ये कोई जूनियर डॉक्टर हो सकता है।

डॉक्टर से मिलने के लिए अक्सर भोपाल आती थी महिला
जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर हमीदिया अस्पताल के हॉस्टल में रहता था। वहीं, महिला अफसर सागर संभाग में पदस्थ है। महिला अक्सर डॉक्टर से मिलने के लिए भोपाल आती थी। पीड़िता ने आरोपी के व्हाट्सएप मैसेज और कुछ फोटो भी पुलिस को सबूत के तौर पर उपलब्ध कराए है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!