PACL और 3 DIRECTORS के खिलाफ चालान पेश

Updesh Awasthee
ग्वालियर। जिला न्यायाधीश भारती बघेल की कोर्ट में इंदरगंज पुलिस ने पीएसीएल चिटफंड कंपनी के तीन डायरेक्टरों के खिलाफ चालन पेश कर दिया। ये डायरेक्टर दिल्ली की तिहा़ड़ जेल में बंद थे और उन्हें दिल्ली पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ग्वालियर आई थी। इस कंपनी के 27 डायरेक्टर व कर्मचारियों में से 7 के चालान पेश हो गए हैं।

लोक अभियोजक जगदीश शर्मा के अनुसार इंदरगंज पुलिस ने पीएसीएल चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर व कर्मचारियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व निक्षेपक हितों के संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कंपनी के डायरेक्टर सुखवीर, गुरमीत व सुब्रतो भट्टाचार्य दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। पुलिस ने इन डायरेक्टरों को बीते दिनों प्रोडक्शन वारंट पर तलब किया था और उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया। कुल 7 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हो चुका है।

विवेचना रखी है जारी
पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ धारा 178 के तहत विवेचना जारी रखी है। इससे इस कंपनी के आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में ट्रायल चालू नहीं हो पा रही हैं, क्योंकि शेष आरोपियों के पकड़े जाने पर गवाहों को फिर से बुलाना पड़ेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!