खड़ी रह गई मंत्रीजी की खटारा, आॅटो से गए घर | MP Politics News

Updesh Awasthee
भोपाल। सरकारी वाहन के धोखे से परेशान होकर सोमवार को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव को ऑटो से घर जाना पड़ा। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का सरकारी वाहन ने तब धोखा दे गया, जब मंत्री अपने कक्ष से बंगले वापस लौटना चाह रहे थे। बाद में गाड़ी के निकट पहुंचने पर उनकी गाड़ी स्टार्ट ही नहीं हुई, जिसके बाद मंत्री जी को इंतजार करने के बाद ऑटो से अपने बंगले के लिए रवाना होना पड़ा।

काफी मशक्कत के बाद धक्का देकर उनके सरकारी वाहन को स्टार्ट कर बंगले पहुंचाया गया। मंत्रियों के स्टाफ की गाड़ी की व्यवस्था स्टेट गैरिज करता है। मंत्री स्टाफ ने स्टेट गैरिज को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंत्रियों को उपलब्ध कराए गए वाहन काफी पुराने हैं।

इस पर मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि काफी इंतजार करने के बाद जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई और दूसरे वाहन के इंतजाम में भी समय लग रहा था। ऐसे में ऑटो से बंगले तक आना ठीक समझा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!