बॉलीवुड एक्ट्रेस का रेप करके हज करने गया मनसे नेता गिरफ्तार | Crime News

Updesh Awasthee
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने और मशहूर मॉडल ने बीते दिनों एक डायरेक्टर के खिलाफ रेप का ममला दर्ज कराया था। मॉडल का आरोप था कि अल्ताफ मर्चेंट नाम का डायरेक्टर उसके साथ रेप करके हज करने चला गया था। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस थाने में पीड़िता ने हंगामा बरपाया
जब मॉडल को उसकी गिरफ्तारी के बारे में पता चला तो वह पुलिस स्टेशन पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उन्होंने डायरेक्टर से साथ हाथापाई भी की। पुलिस आरोपी को कार तक लेकर आती पर मॉडल का गुस्सा इतना था कि आरोपी को कई बार पुलिस स्टेशन के अंदर ले गई। आखिरकार दो महिला पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग कर एक मेज के जरिए मॉडल को एक कोने रोक दिया। तब पुलिस आरोपी अल्ताफ मर्चेंट को कोर्ट ले जा पाई। 

राज ठाकरे का नजदीकी बताता है खुद को 
हिंदी फिल्म और मॉडलिंग का कई काम कर चुकी इस महिला ने एमएनएस नेता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्ताफ के खिलाफ ड्रग्स देने, अश्लील फिल्म बनाने और रेप का मामला दर्ज कराया है। इस मॉडल का आरोप है की अल्ताफ मर्चेंट नाम का यह शख्स फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर मॉडल और एक्टर से दोस्ती करता है। वह खुद को राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस का नेता और फिल्म प्रोडूसर व डायरेक्टर बताता है। घर पर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करता है और वीडियो बना लेता है। 

नशे की लत लगाई, कई लड़कियों का किया शोषण
मॉडल के मुताबिक अल्ताफ ने उसे ड्रग्स की लत लगाई और रेप किया। मॉडल का कहना है की अल्ताफ अपनी गाड़ियां, नेताओं से संबंध का हवाला देकर लड़कियों का शोषण कर चुका है। मॉडल किसी तरह उसके जाल से निकालकर अपने मां बाप के पास भागी। ड्रग्स नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराया। मुंबई वापस लौटकर रेप का मामला दर्ज कराया। मॉडल की शिकायत के बाद अल्ताफ हज करने भाग गया था। कल रात जैसे ही वह मुंबई लौटा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!