
सदानंद गौड़ा को संसदीय मामलों और आर्थिक मामलों की कमिटी से हटा दिया गया है। गौड़ा को कानून मंत्रालय से हटाकर स्किल डवलपमेंट भेजा गया है। राजीव प्रताप रूडी को संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी से हटा दिया गया था। कमिटियों में हुए बदलाव से सबसे ज्यादा फायदे में रहे संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार। वे अब चार कमिटियों के सदस्य हैं। प्रकाश जावड़ेकर को संसदीय मामलों की कमिटी का नियमित सदस्य बनाया गया है। पहले वे विशेष आमंत्रित सदस्य थे।
कैबिनेट कमिटियों में स्थान मंत्रालयों के आधार पर मिलता है। इसी के चलते अनंत कुमार को राजनीतिक मामलों, आर्थिक मामलों और आवास समिति की सदस्यता मिली है। साथ ही टैक्सटाइल्स मंत्रालय और स्किल डवलपमेंट मंत्रालयों किसी कैबिनेट कमिटी के सदस्य नहीं हैं। कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमिटी में पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के रूप में दो ही सदस्य हैं।