राज्यसभा में गूंजा मप्र में महिलाओं की पिटाई का मामला

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। राज्यसभा में मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में बीफ तस्करी के आरोप में हुई महिलाओं की पिटाई को लेकर भारी हंगामा हुआ। एक दिन पहले मंदसौर रेलवे स्टेशन पर एक धार्मिक संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने इन महिलाओं की जमकर पिटाई लगाई थी। बुधवार को राज्यसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सबसे पहले मंदसौर में महिलाओं के साथ हुई मारपीट का मामला उठाया। इस मुद्दे पर उन्हें कांग्रेसी सांसदों का भी साथ मिला।

कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने भी कहा कि गो रक्षा होनी चाहिए, लेकिन उसे बहाना बनाकर दलित और मुसलमानों को टार्गेट करने के खिलाफ हूं। वहीं बीजेपी का बचाव करते हुए नकवी ने कहा, “बहन मायावती ने जिस घटना का जिक्र किया है, मध्य प्रदेश सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज किया गया है। हम देश में विश्वास और विकास के माहौल को कायम करना चाहते हैं. हर तबके के विकास और विश्वास के लिए सरकार प्रतिबंद्ध है।”

क्या है मामला
मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मांस तस्करी के आरोप में दो महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से पशु मांस भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं मंदसौर के खानपुरा की निवासी हैं। आगरा-रतलाम ट्रेन से जैसे ही दोनों महिलाएं मंदसौर रेलवे स्टेशन पर उतरी तो एक धार्मिक संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। 

महिला कार्यकर्ता काफी देर तक दोनों के साथ मारपीट करती रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को आक्रोशित कार्यकर्ताओं से छुड़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से पशु मांस भी जब्त किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!