गूंजा गुजरात में दलित परिवार की पिटाई का मामला, राज्यसभा स्थगित

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सोनिया गांधी ने आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले कांग्रेस संसदीय दल की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सांसदों की क्लास लेते हुए सख्त निर्देश दिए कि वे सदन में उपस्थित रहें और विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरें। ये सोनिया की क्लास का ही असर था कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने गुजरात के ऊना में दलित परिवार की पिटाई के मामले पर जबरदस्त हंगामा हुआ। राज्यसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित भी करनी पड़ी।

सोनिया का सांसदों को सख्त निर्देश
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी सांसदों को संसद के अंदर आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद संसद में मौजूद रहे और मंत्रियों को उनके वादों को हकीकत में बदलने के लिए मजबूर करे।

संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस संसदीय दल बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार कश्मीर में हालात संभालने में नाकाम रही है। उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संसद में बहुमत का दुरुपयोग कर लोगों पर अपनी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है। एफडीआई का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा एफडीआई का विरोध करती थी, पर अब रक्षा क्षेत्र में भी एफडीआई की इज़ाज़त दे रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!