छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से धान की खरीदी के लिए Token Tuhar Haath Android App का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से किसानों को ऑनलाइन टोकन मिल जाता है। यह मोबाइल ऐप किसानों के लिए बिल्कुल फ्री है। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं एवं यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।
टोकन तोहार हाथ ऐप इंस्टॉल करने के लिए डायरेक्ट लिंक
इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन टोकन मिल जाता है। उन्हें कृषि उपज मंडी की कतार में कई दिनों तक खड़े नहीं रहना पड़ता। इस ऑनलाइन सिस्टम के कारण कृषि उपज मंडी में पक्षपात की समस्या का भी समाधान हो गया है। किसान अपने टोकन का नंबर आने पर खरीदी केंद्र पर जाकर अपनी फसल की बिक्री कर देते हैं।
टोकन तोहार हाथ मोबाइल एप्लीकेशन के मदद से किसानों को खेती किसानी से संबंधित जानकारियां भी दी जाती हैं। इसी मोबाइल ऐप के माध्यम से सरकार की नवीन योजनाओं के बारे में भी बताया जाता है। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से ना केवल टोकन जनरेट होता है बल्कि फसल की बिक्री हो जाने के बाद किसान को इसी मोबाइल पर पावती में प्राप्त हो जाती है।
यह मोबाइल ऐप सभी किसानों के लिए निशुल्क उपलब्ध है। कृपया यहां क्लिक कीजिए। यहां से आप रीडायरेक्ट होकर गूगल प्ले स्टोर के उस पेज पर पहुंच जाएंगे जहां से Token Tuhar Haath Android App DOWNLOAD / INSTALL कर सकते हैं।