शिवपुरी में समाज संगठनों ने दिया सपाक्स को समर्थन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। सरकारी नौकरी पाने के बाद भी प्रमोशन में आरक्षण को बढ़ावा देना उचित नही। यह बात सपाक्स संघ की बैठक में उपस्थित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कही तथा पदोन्नति में आरक्षण देने का विरोध कर सपाक्स संघ को अपना समर्थन प्रदान किया। 

ज्ञात हो कि गत दिवस रिशी मैरिज गार्डन में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने तथा हाई कोर्ट के निर्णय को मप्र में यथावत लागू करने की मांग को लेकर सामान्य, पिछड़ा एवं अल्प संख्यक वर्ग, सपाक्स संघ की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें अपने आंदोलन में सहभागिता देने तथा मांगों के समर्थन में सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधिओं को आमंत्रित किया गया था। 

जिसमें ब्राम्हण समाज के रामजी व्यास, राजेन्द्र विरथरे, जैन मिलन से भानु प्रकाश जैन, अग्रवाल महासभा से पी.डी.सिंघल, वैश्य महा सम्मेलन समिति के हरिऔम जैन, यादव समाज से चन्द्रभान सिंह, पब्लिक पार्लियामेंट के संयोजक महेन्द्र रावत, चेम्बर ऑॅफ कॉमर्स के भारत भूषण अग्रवाल, महावीर इन्टर नेषनल से जी.सी. जैन, धाकड़ समाज से पुरूषोत्तम धाकड़, रघुवंषी समाज के रामकृष्ण रघुवंशी, जाट समाज से बृजमोहन जाट, गुर्जर समाज से आर एन सिंह आदि बैठक में उपस्थित हुये सभी ने एकजुट होकर पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का खुलकर समर्थन किया एवं आंदोलन में भरपूर सहयोग के लिये संघ को आश्वस्त किया। 

इस बैठक में सपाक्स संघ के नोडल एस.के.जैन एवं डॉ. संजीव गौतम, सुरेश दुबे, कौशल गौतम, अशोक शर्मा, मनोज निगम, सीआर परमार, उमेश शर्मा, सुधीर शर्मा, राजकुमार सरैया, स्नेह रघुवंशी, अरविन्द सरैया, यादवेन्द्र चौधरी, सुनील वर्मा, जितेन्द्र व्यास, विपिन पचौरी, वीके पालीवाल सहित सैंकड़ों सपाक्स सदस्य उपस्थित थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!