बचपन में चांटे का बदला: गोली मारकर हत्या कर दी

Updesh Awasthee
ग्वालियर। एनकाउंट में घायल हुए 20 हजार के इनामी बदमाश अजय गोस्वामी ने अपने बयान में खुलासा किया है कि उसने प्रहलाद गोस्वामी की हत्या इसलिए की, क्योंकि बचपन में प्रहलाद ने उसे चांटा मारा था। इतने साल तक वो बदला लेने के लिए मौके का इंतजार करता रहा और जब मिला तो मर्डर कर दिया। 

अजय का अब भी यह कहना है कि ग्वालियर में उसकी गर्लफ्रेंड है, जिसे वह चाहता है और उससे अगर किसी की शादी हुई तो वह उसे मार डालेगा। प्रहलाद गोस्वामी की हत्या उसने इसलिए की थी कि वह पुलिस को तो मुखबिरी करता ही था, साथ ही छोटी उम्र में उसने जोर से चांटा भी मारा था।

ज्ञात रहे, महाराजपुरा क्षेत्र में बेहटा चौकी के पास गुरुवार को 20 हजार के इनामी अजय गोस्वामी काे शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने पकड़ा था। अजय यूनिवर्सिटी थाने की हवालात से 6 जुलाई को भागा था। 25 जुलाई को उसने दतिया के नौगुंवा में प्रहलाद गोस्वामी की हत्या कर दी थी। अजय का कहना है कि वह सिरोल में रहने वाले राधे गोस्वामी और पुरानी रंजिश रखने वाले जगदीश की भी हत्या करना चाहता था। अजय अब भी पुलिस हिरासत से भागने की बात कर रहा है, हालांकि अब पुलिस बेहद चौकस है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!