खाद्यान घोटाला | 50 किलो गेंहू में 12 किलो मिट्टी मिली: जांच रिपोर्ट

भोपाल। मप्र में चल रहे खाद्यान घोटाले की पहली जांच रिपोर्ट विधानसभा में पेश कर दी गई। इसमें 50 किलो गेंहू के बोरे मेंं 12 किलो मिट्टी पाई गई है। यह मामला भोपाल में बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए गेंहू से प्रकाश में आया था। प्राथमिक जांच करतार वेयर हाउस में की गई जहां से मिलावट पाई गई। 

जांच दल ने 2 बोरियों को बतौर सेंपल जमा किया था। दोनों बोरी 50-50 किलो की थी। एक का वजन 47 किलो 200 ग्राम मिला। इसमें 12 किलो 740 ग्राम मिट्‌टी थी। दूसरी बोरी का वजन 45 किलो 130 ग्राम था। इसमें 12 किलो 770 ग्राम मिट्‌टी थी। इसकी जानकारी वेयर हाउस के मैनेजर जीके सक्सेना, स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के कर्मचारी दिनेश चौरसिया और ट्रांसपोर्टर खालिद खान को इसकी जानकारी थी।

रिपोर्ट में क्या
बोरियों में 27% मिट्टी मिली। गोदाम के बाहर पड़ी और बोरियों में मिली मिट्टी के सैम्पल एक जैसे। 119 बोरियों में मिट्टी मिला गेहूं सप्लाई हुआ। रजिस्टर में दर्ज स्टॉक और गोदाम में रखी बोरियों में अंतर मिला। 48 बोरियां अधिक मिली। गोदाम में 1 लाख 92 हजार 355 बोरियां थीं, ज्यादातर में सोसायटियों की सील नहीं पाई गई।

पूरे प्रदेश में यही हाल
कमोवेश यही हाल पूरे प्रदेश में है। यह मप्र का एक और बड़ा घोटाला है जो वेयर हाउस संचालकों की मिली भगत के साथ किया जा रहा है। निश्चित रूप से इसमें कई अधिकारी और नेता भी शामिल हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !