नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने गुरुवार देर शाम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा है। इस घोषणा के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में जहां 89 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है वहीं डीजल की कीमतों में 49 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। इससे पहले डीजल के कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही थी। यह ईंधन के दामों में दो माह में पहली कटौती है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 64.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.70 रूपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल का दाम 55.19 रुपये लीटर से घटकर 54.70 रुपये लीटर हो गया है।
इससे पहले 16 जून को पेट्रोल के दाम पांच पैसे लीटर व डीजल के 1.26 रुपये लीटर बढ़ाए गए थे। एक मई से चार बार की वृद्धि में पेट्रोल के दाम 4.52 रुपये लीटर और डीजल के 7.72 रुपये लीटर बढ़े हैं।
