Bihar के अस्पताल में 10 लोगों ने किया मरीज महिला का गैंगरेप

पटना। आरा जिले के सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला के साथ 10 लोगों ने दुष्कर्म किया है। बुधवार को घर से इलाज के लिए आ रही महिला से एंबुलेंस चालक सहित सात लोगों ने रमना मैदान के पास दुष्कर्म किया। उसके बाद दुबारा से उसी महिला को सदर अस्पताल से उठाकर तीन लोग ले गए और उसके साथ उन्होंने भी दुष्कर्म किया है।

गैंगरेप से पहले महिला को पिलाई शराब
महिला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह इलाज के लिए आरा जा रही थी। इसी दौरान उसे रास्ते में एक एंबुलेंस चालक ने एंबुलेंस में अस्पताल ले जाने के लिए बैठा लिया। फिर रमना मैदान के पास महिला को शराब पिलाया और उसके साथ एंबुलेंस चालक सहित सात लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और ले अनजानी जगह में छोड़कर फरार हो गए। महिला को होश आया तो वह जैसे-तैसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए आई।

अस्पताल से भी उठाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप
फिर उसी महिला को गुरुवार को सदर अस्पताल में तीन लोग आए और महिला को जबरदस्ती उठाकर ले गए। फिर एक कमरे में महिला के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। शुक्रवार को महिला ने टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था रहने के बाद भी भर्ती महिला को तीन लोग कैसे उठाकर लें गए। यहां भी प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है।

पुलिस ने घटना से किया इंकार
इधर पुलिस ने गैंगरेप की घटना से इंकार किया है। पुलिस ने कहा है कि महिला विक्षिप्त है और गैंगरेप की बात भी झूठी है। पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लग रहा है।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!