ASI KAPTAN SINGH RANA रिश्वत लेते गिरफ्तार | MP POLICE

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के विकासखण्ड पिछोर में आज लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक एएसआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते धर दबोचा। उक्त एएसआई एक एक्सीडेंट की जमानत में एवज में 20000 रूपये की माँग कर रहा था। ना देने पर उन्हें कई प्रकार से धमकाया भी गया। 

जानकारी के अनुसार महेन्द्र शर्मा पुत्र जुगलकिशोर शर्मा से कुछ समय पूर्व एक एक्सीडेंट हो गया था। पिछोर थाने में मामला भी दर्ज किया गया। इस मामले के इंवेस्टीगेशन आॅफीसर एएसआई कप्तान सिंह राणा ने जमानत के लिए रियायत देने के एवज में 20000 रूपये की माँग रखी। जब श्री शर्मा ने कुछ और रियायत देने की बात कही तो एएसआई राणा ने उसे धमकाने का भी प्रयास किया। जिसकी शिकायत जुगलकिशोर शर्मा ने लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर को एक आवेदन के माध्यम से शपथ पत्र के साथ दी। 

जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने एक टेप रिकॉर्डर श्री शर्मा को दिया और रिकार्डिग होने के पश्चात जब लोकायुक्त पुलिस ने मामला सही पाया तो श्री शर्मा को 5000 रूपये पाउडर लगे हुए नोट दिये जो एएसआई राणा को देना थे। 

आज फरियादी शर्मा के साथ लोकायुक्त टीम ने पिछोर में दस्तक दी। जब श्री शर्मा ने पाउडर लगे नोटों को एएसआई श्री राणा के हाथों में दे दिये और वह उनको गिनकर अपनी जेब में रख रहे थे तभी श्री शर्मा के इशारे पर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उनके हाथ धुलाये तो उनके हाथों से रंग भी निकला। लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथों पकडे जाने की जानकारी जब पुलिस अधीक्षक मोह मद यूसुफ कुर्रेशी को लगी तो उन्होंने तुरन्त ही एएसआई राणा को निलंबित कर दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!