सूखे की चपेट में आ सकते हैं मप्र के 14 जिले | MP Weather News

Updesh Awasthee
भोपाल। 1 जून से 5 जुलाई के बीच हुई वर्षा को आधार मानते हुए यदि समझा जाए कि यही हालात पूरे सीजन में रहेंगे तो मप्र के 14 जिले गंभीर सूखे की चपेट में आ सकते हैं। मप्र के सिर्फ 19 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है जबकि 18 जिलों में सामान्य तथा 14 जिलों में सामान्य से कम वर्षा होना बताया गया है। 

इन जिलों में झमाझम
जबलपुर, मण्डला, सागर, दमोह, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

इन जिलों में राहत की सांस
इसी तरह सिवनी, छिन्दवाड़ा, पन्ना, टीकमगढ़, सिंगरौली, शहडोल, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खण्डवा, नीमच, देवास, श्योपुरकलां, ग्वालियर, गुना, हरदा, बैतूल और छतरपुर में सामान्य वर्षा हुई।

ये जिले सूखे की चपेट में!
कटनी, बालाघाट, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, सतना, अनूपपुर, उमरिया, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और आगर-मालवा में कम वर्षा हुई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!