128 किलो की महिला पति पर जा गिरी, दोनों की मौत | National News

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। गुजरात के राजकोट में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। यहां एक 68 साल की महिला सीढ़ियों से फिसलकर अपने पति पर जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई है।

मामला राजकोट के पॉश इलाके कालावाड रोड के रामधाम सोसायटी का है, जहां सोमवार सुबह बुजुर्ग महिला मंजुला विथलानी उस वक्त फिसल गईं, जब वह सांस की तकलीफ से परेशान बेटे को देखने के लिए जल्दबाजी में निचली मंजिल से पहली मंजिल पर जा रही थीं।

बता दें कि मंजुला का वजन 128 किलोग्राम था। वह हड़बड़ी में फिसल कर पीछे से आ रहे अपने पति के ऊपर जा गिरीं। उनके पति नटवरलाल और मंजुला दोनों को ही गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने बताया कि पति के सिर में गहरी चोट लगी थी। बाद में दोनों की मौत हो गई।

नटवरलाल का बेटा आशीष और बहू निशा पहली मंजिल पर रहते थे और नटवरलाल और मंजुला निचली मंजिल पर। पुलिस ने बताया, 'सुबह करीब 4 बजे निशा आशीष के लिए दवाई लेने निचली मंजिल पर गई थीं।

इस वक्त तक उनके सास-ससुर भी नींद से जाग चुके थे। बेटे की तबीयत की बात जानकर वे उसका हालत जानने के लिए जल्दबाजी में सीढियां चढ़ रहे थे। मंजुला इस दौरान अपना संतुलन नहीं बना पाईं और फिसल गईं।

मंजुला के पीछे उनके पति नटवरलाल सीढ़ियों पर आ रहे थे। मंजुला पीछे आ रहे अपने पति के ऊपर गिर गईं। इस हादसे में दोनों को गहरी चोट आई। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!