अब गायों के भी आधार कार्ड बनेंगे

नईदिल्ली। मोदी सरकार अब गायों को भी आधार कार्ड जारी करने के लिए विचार कर रही है। अब स्वदेशी नस्ल की हर एक गाय को आधार कार्ड की तरह एक विशेष टैग मिलेगा। इसमें उनका एक नंबर होगा। टैग में गाय की नस्ल से लेकर उसके बारे में हर एक जानकारी मौजूद होगी। पशुपालन विभाग बड़े स्तर पर एक प्रोग्राम शुरू करके इन योजना का साकार रूप देने पर काम करेगा। राज्य सरकार की मदद से देश में करीब 8.5 करोड़ गायों को यह टैग जारी किया जाएगा। सरकार यह कदम स्वदेशी नस्ल में बढ़ोतरी और दूध उत्पादन में इजाफे के लिए कर रही है। 

सरकार आधार कार्ड के साथ ही गायों को एक हेल्थ कार्ड भी जारी करेगी। जिसमें उनके दूध की मात्रा, दूध के बारे में जानकारी, किसी बीमारी से पीड़ित होने पर उसके बारे में जानकारी और उसकी अन्य स्वास्थ्य संबंधित जानकारी होगी। देश में स्वदेशी किस्म की 70 फीसदी गायें हैं और 8.5 करोड़ दूध देने वाली गाय हैं। 

पशुपालन विभाग इस प्रोग्राम को राज्य सरकार की मदद से चलाएगा। इसके लिए फंड भी राज्य सरकार ही देगी। बताया जा रहा है कि पहले फेज में 85 फीसदी दुधारू गायों को यह विशेष टैग मिलेगा। साल 2016-17 में करीब पचास लाख, 2017-18 में करीब 3 करोड़ और शेष बची गायों को 2019-2020 विशेष टैग दिया जाएगा। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!