10 मीटर चौड़ा होगा BHOPAL-SAGAR HIGHWAY, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां

भोपाल। भोपाल से सागर तक नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट पर 624 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पूरा काम तीन चरणों में होगा। इसके लिए भोपाल से रायसेन होते हुए सांची तक, विदिशा का शहरी क्षेत्र और मिर्जापुर मंडी से सागर तक हाईवे की चौड़ाई ढाई मीटर बढ़ाई जाएगी। अभी यह टू लेन में साढ़े 7 मीटर चौड़ा है जो अब बढ़कर 10 मीटर हाे जाएगा। मार्ग के दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर चौड़े शोल्डर भी बनाए जाएंगे। एनएचएआई ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव करीब 6 माह पहले बनाया था। इसी सप्ताह इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। एनएच के अधिकारी निर्माण कार्य की प्रक्रिया में जुट गए हैं। देवास-कानपुर हाइवे क्रमांक 146 का एक हिस्सा है। 

3 चरणों में पूरा करेंगे प्रोजेक्ट 
योगेंद्र कुमार सिंह, ईई लोनिवि एनएच विंग भोपाल ने बताया कि भोपाल से सागर तक हाइवे का चौड़ीकरण 3 चरणों में पूरा होगा। सांची से विदिशा तक 28 करोड़ और विदिशा के आगे मिर्जापुर से सागर तक 294 करोड़ रुपए की लागत से हाइवे की चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। यह कार्य एनएच की लोनिवि विंग द्वारा पूरा कराया जाएगा। चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

भोपाल बायपास से सांची तक खर्च होंगे 302 करोड़ 
पहले चरण में भोपाल बायपास 51 किमी से रायसेन, सलामतपुर तिराहे से होते हुए सांची तक हाइवे तक का चौड़ीकरण होगा। इसकी लागत 302 करोड़ रुपए होगी। रोड के दोनों ओर चौड़ाई डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ाई जाएगी। कुल चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी। इसके अलावा दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर चौड़े रोड के शोल्डर भी बनेंगे। 

ये होगा असर
भोपाल-सागर हाइवे वर्तमान में 7.50 मीटर चौड़ा है। अब इसे दोनों तरफ से डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ाई बढ़ने से भारी वाहनों की क्रासिंग में दुर्घटना का अंदेशा नहीं रहेगा। दोनों तरफ से वाहन आसानी से पास हो सकेंगे। विदिशा से सागर की दूरी करीब 120 किमी है। अभी यह दूरी तय करने में करीब 3 घंटे का वक्त लगता है। रोड चौड़ा होने से वाहन तेज गति से चल सकेंगे। आधे से एक घंटे का समय बचेगा। 

टोल टैक्स वसूला जाएगा
भोपाल, रायसेन, विदिशा होते हुए सागर जाने में भारी वाहनों से हाइवे पर किसी भी प्रकार का कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। अब हाइवे की चौड़ाई बढ़ने के बाद इसमें टोल प्लाजा बनाए जाएंगे और टोल टैक्स की वसूली भी की जाएगी। इसके अलावा विदिशा के कमापार हनुमान मंदिर से लेकर मिर्जापुर तक निर्माणाधीन बायपास पर भी टोल प्लाजा का निर्माण होगा। इस नए बायपास में भी वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!