1 महीने की हड़ताल पर जाने वाले हैं मप्र के 23 हजार सरपंच

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगे नहीं मानी तो आने वाले एक माह तक सभी करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों के सरपंच सरकारी कामकाज ठप कर देंगे। वे अधिकारियों से संपर्क करेंगे और न ही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। सरपंच सांसद और विधायकों के किसी भी कार्यक्रम में भी नहीं जायेंगे। यह निर्णय भोपाल में त्रिस्तरीय पंचायतीराज संगठन की आयोजित बैठक में लिया गया है। 

बैठक में 22 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष सहित करीब एक हजार पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। ठेगड़ी भवन में आयोजित बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष देवास कुं. नरेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकार से पंचायतीराज अधिनियम 1993-94 को प्रभावी बनाने की मांग कर रहे हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष सिंह के इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में संगठन के संयोजक डीपी धाकड़ ने कहा कि हम पिछले कई साल अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, भोपाल के जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर सहित कई जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!