ईद अब 7 जुलाई को, छुट्टी भी 7 जुलाई की | MP News

Updesh Awasthee
भोपाल। मंगलवार को चांद न दिखने की वजह से प्रदेश में अब ईद का त्योहार सात जुलाई को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए छह जुलाई का घोषित अवकाश केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सात जुलाई को होगा। 

आयकर विभाग के जनसंपर्क अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को सात जुलाई का अवकाश देने के आदेश जारी हो गए हैं। मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। 

बता दें कि आज दिनभर बादल छाए रहने के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में चांद दिखाई नहीं दिया। इधर आशंका है कि 7 जुलाई ईद के दिन भी तेज बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति में ईदगाहों पर ईद की नमाज एक चुनौती होगी। कई ​शहरों की नगरपालिकाओं ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं हैं। मुस्लिम समाज का कहना है कि कितनी भी तेज बारिश आए, ईद की नमाज ईदगाह पर ही होगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!