BHOPAL NEWS: दिग्विजय सिंह और अजय सिंह राहुल की मुलाकात के मायने पढ़िए

Updesh Awasthee
78 साल की उम्र में अचानक सक्रिय हुए श्री दिग्विजय सिंह ने आज लंबे समय से नाराज चल रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र श्री अजय सिंह राहुल को चाय पर बुलाया। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही परंतु बात बनी या नहीं, यह बात अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है। 

दिग्विजय सिंह ने नाराज अजय सिंह को चाय पर क्यों बुलाया? 

श्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस पार्टी में अकेले पड़ गए हैं। आज ही श्री कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला विंध्य की राजनीति का है। यह बिल्कुल सही समय था जब नाराज अजय सिंह को वापस अपनी टीम में शामिल किया जा सकता था। श्री दिग्विजय सिंह ने मौके का पूरा फायदा उठाया और श्री अजय सिंह को चाय पर बुला लिया। 

दिग्विजय सिंह और अजय सिंह के बीच बात बनी या नहीं?

इस मुलाकात के विषय में दोनों नेताओं ने कोई बात नहीं की है, लेकिन फिर भी एक बात सबके सामने खुलकर आ रही है। श्री अजय सिंह राहुल जब श्री दिग्विजय सिंह के बंगले पर पहुंचे तो उनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही थी, श्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें बुलाया है और अब श्री दिग्विजय सिंह, वही करेंगे जो वह (अजय सिंह राहुल) चाहते हैं। मुलाकात के बाद जब दोनों बाहर निकले तो श्री अजय सिंह राहुल के चेहरे का रंग उतरा हुआ था। बातचीत के लिए वह कुछ पॉइंट्स लेकर आए थे। लौटते समय अपनी फाइल भूल गए। श्री दिग्विजय सिंह के चेहरे पर वही कुटिल मुस्कान थी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। 
मैसेज बिल्कुल क्लियर था। श्री दिग्विजय सिंह का काम हो गया है और श्री अजय सिंह राहुल अभी भी कंफ्यूज है। अजय सिंह जो चाहते थे वह नहीं हुआ है। रिपोर्ट: शैलेंद्र पटेल, एनालिस्ट: उपदेश अवस्थी

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!