RADHARAMAN COLLEGE: फांसी पर झूलती मिली स्टूडेंट की लाश

Updesh Awasthee
भोपाल। राधारमन इंजीनियरिंग कॉलेज के एक स्टूडेंट की फांसी पर झूलती हुई लाश मिली है। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या माना जा रहा है परंतु आत्महत्या के कारणों पता नहीं चल पाया है। 

बताया जाता है कि राधारमन इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल कॉलेज का स्टूडेंट शशि गुप्ता हॉस्टल में रहता था। वह झारखंड का रहने वाला था और उसने आज सुबह हॉस्टल में नाश्ता किया था। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। 

बाद में पता चला कि उसकी लाश उसी के कमरे में फांसी पर झूल रही है। उसके कमरे या कपड़ों से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। रातीबड पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया इस मौत को आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच के बाद सही स्थिति प्रकट हो सकेगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!