जेल में बनेगी चिकन बिरयानी, सारे शहर में होगी सप्लाई

भोपाल। राजधानी भोपाल की जेल में कान्हा ब्रांड के तहत शुरू हो रही अपनी रसोई में जल्द ही कैदियों के द्वारा बनी चिकन बिरयानी मिलेगी। जेल मुख्यालय की प्लानिंग के तहत सबकुछ ठीक चला, तो अपनी रसोई स्टॉल पर वेजिटेबल व्यंजन के बाद आम जनता नॉनवेज आइटमों का स्वाद भी चख सकती है।

एडीजी सुशोभन बैनर्जी ने बताया कि, मध्य प्रदेश जेल प्रशासन ने कैदियों को होटल मैनेजमेंट की विशेष ट्रेनिंग दिलाई। कान्हा ब्रांड के तहत प्रदेश में सबसे पहले राजधानी भोपाल में कैदियों के उत्पादों को बेचने का काम शुरू किया जा रहा। इसके लिए जेल मुख्यालय के बाहर एक शोरूम भी बनाया गया। इस शोरूम में अपनी रसोई स्टॉल भी रहेगा। इस रसोई घर में कैदियों के द्वारा बनाए गए वेजिटेवल आइटम बेचे जाएंगे।

अपनी रसोई स्टॉल के साथ होम डिलेवरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। सरकारी डिपार्टमेंट हो या फिर प्राइवेट सेक्टर, कोई भी व्यक्ति पहले से ऑर्डर बुक करा सकेगा। इतना ही नहीं जेल में खाने गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एक विशेष गाड़ी का इस्तेमाल होगा। जेल मुख्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली है और जल्द ही इसी महीने अपनी रसोई स्टॉल पर कैदियों के हाथ का बना खाना और नाश्ता लोगों को चखने को मिलेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!