सीधी में सपाक्स की बैठक आयोजित

सीधी। सामान्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था सपाक्स जिला सीधी की बैठक वैष्णवी गार्डन जोगीपुर सीधी में दिनांक 23.06.2016 को आयोजित की गयी। बैठक की सुरूआत मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात डॉ.शेषनारायण मिश्रा परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास सीधी द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित विद्वान साथियों का स्वागत किया गया। 

जिला प्रभारी श्री विकासजी परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास मझौली द्वारा संगठन के कार्यो व उद्देश्य पर चर्चा करते हुए बताया गया कि सपाक्स का उद्देश्य आरक्षण का विरोध करना नही है बल्कि पदोन्नति पर आरक्षण का विरोध करना लक्ष्य व उद्देश्य है। सहायक शिक्षक श्री शिवशंकर मिश्रा ‘‘सरस’’ द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश के बाद पदोन्नति की आशा बंधी थी लेकिन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश द्वारा कोई माई का लाल आरक्षण नही रोंक सकता ऐसी बातों से सपाक्स समाज को धक्का लगा है, जिसकी भरपाई सपाक्स संगठन के माध्यम से किया जाना है। सहायक परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र सीधी डॉ.अरूण सिंह जी के द्वारा बताया गया कि सपाक्स समाज द्वारा  विधान सभा में बोट भाजपा को दिया गया था न कि आरक्षण को षिवराज सिंह सपाक्स समाज को उनका बोट वापस करें।

उपरोक्त कार्यक्रम में आजाद अध्यापक संघ जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा, पटवारी संघ उपेन्द्र सिंह, सतीष सिंह, प्रधानाध्यपक संघ से अशोक पाठक, अरूण सिंह, राजेश तिवारी, डॉ.संदीप पाण्डेय, राममोहन द्विवेदी, योगेन्द्र गौतम, अनुराग पाठक, अजय श्रीवास्तव सहित विनोद दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य सहायक अध्यापक संघ व संविदा स्वास्थ्य संगठन से अवनीश तिवारी सहायक सचिव संगठन से देवेन्द्र तिवारी सचिव संघ से रामप्रताप सिंह, बीरेन्द्र सिंह चौहान, सुखेन्द्र सिंह, दिनेष सिंह, अमरनाथ चतुर्वेदी, दिनेष गौतम, डॉ.अम्बे मिश्रा, इंजी.मुकेष गुप्ता, एल.सी.तिवारी प्राचार्य, रामकृष्ण तिवारी, भूपेन्द्र पाण्डेय, कृपासागर पाण्डेय, सुखधान सिंह, सहा.यंत्री एस.एम.तिवारी आदि द्वारा संगठन की मजबूती हेतु अपना विचार रखा गया। उपरोक्त बैठक में षिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पषु चिकित्सा विभाग, महिला बाल विकास, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, पीएचई, आत्मा पियोजना, पी.डब्ल्यू.डी., सिंचाई विभाग, बीएसएनएल, आलआईसी, सहित सीधी जिलान्तर्गत सभी विभागों में कार्यरत करीब 300 अधिकारी कर्मचारी समिम्मलित हुए। कार्यक्रम के अंत मे निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सदस्यता अभियान विभागवार चलाते हुए संगठन का विस्तार किया जावेगा व अगली बैठक सप्ताह के अंदर आयोजित की जावेगी जिसमें संगठनात्मक दायित्वों पर चर्चा व स्वरूप प्रदान किया जावेगा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!