धीरज त्रिपाठी/लवकुशनगर/छतरपुर। लवकुशनगर ब्लाक अतिथि संघ के ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में करीब एक सैकड़ा अतिथि शिक्षकों ने माननीय मुख्य मंत्री के नाम चार सूत्रीय मॉगो को लेकर अनुविभागीय कार्यालय में सौपा ज्ञापन। मॉंगो में अन्य राज्यों की तरह अतिथि शिक्षकों को नियमित जाये एवं भर्ती प्रक्रिया में पुराने अतिथियो को प्राथमिक दी जाये एवं पुराने शिक्षको को आवेदन करने की प्रक्रिया खत्म की जाये।
दूसरी मांग बारह माह का सेवाकाल एवं बढ़े हुये वेतन का लाभ दिया जाये एवं उच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाये। माननीय शिक्षा मंत्री जी से 19 जनवरी को शाहजानी पार्क में आकर अतिथियों के समक्ष घोषणा की थी कि आप मांगे का निराकरण 3 माह के अंदर कमेटी बनाकर किया जावेगा। जबकि आज दिनांक तक कोई निराकरण नही हुआ।
इन सभी मॉंगो को लेकर अतिथि शिक्षको ने मॉगे पूरी करने की बात आवेदन माध्यम से दी है साथ ही मॉंगे न पूरी होने पर 24 जून को शांति पूर्ण आन्दोलन, धरना प्रदशैन एवं आमरण अंशंन भी करने की बात कही ।
