उमा भारती की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा की फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती एम्स में भर्ती हुई हैं। उन्हें शुक्रवार को चेस्ट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया।

उमा भारती अभी जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्रालय संभाल रही है। वे 21 जून को योग दिवस के कार्यक्रम में राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के साथ शामिल हुई थीं लेकिन कार्यक्रम में योग करते हुए नहीं दिखी थीं। उमा भारती मध्यप्रदेश की सीएम भी रह चुकी हैं।

उमा भारती इस बार सिंहस्थ में भी शामिल नहीं हो पाईं थीं। उन्हे लिवाने के लिए मप्र शासन ने विशेष विमान भेजा था परंतु उन्होंने उसे वापस लौटा दिया, क्योंकि उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। भाजपा की हर सरकार में मंत्री रहीं उमा भारती का यह पहला कार्यकाल है जब उन्होंने 2 साल बाद भी इस्तीफा नहीं दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!