भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की रीवा में हुई कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का पूरा खर्चा समदड़िया ग्रुप ने उठाया है। यह खुलासा करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने अपने फाइनेंसर समदड़िया ग्रुप को अवैध कमाई की खुली छूट दे रखी है।
जबलपुर का समदड़िया ग्रुप पिछले काफी समय से लगातार विवादों में बना हुआ है। जबलपुर के समदड़िया मॉल मामले में भी यह ग्रुप काफी चर्चाओं में रहा। समदड़िया ग्रुप पर सरकार से सांठगांठ के आरोप पहले भी लगाए जाते रहे हैं। इस ग्रुप से भाजपा नेताओं के रिश्ते भी छुपे हुए नहीं हैं।