प्रमोशन में रिजर्वेशन के खिलाफ आधा दर्जन जिलों में रैलियां

Updesh Awasthee
भोपाल। पदोन्नति में आरक्षण मामले में उच्च न्यायालय के निर्णय व निर्देशों को लागू कराने के लिए पूरे प्रदेश में व्यापक जन-जागरूकता निरंतर बढ़ती जा रही हैं। संस्था द्वारा इस संबंध में पूर्व में महामहिम राज्यपाल व अन्य माननीय मंत्रियों को ज्ञापन देकर इस संबंध में संवैधानिक स्थिति के अनुसार शासन द्वारा कार्यवाही किए जाने के लिए निवेदन किया जाता रहा है। 

प्रदेश के नीमच, दतिया, रतलाम, जबलपुर जिलों में ‘‘पदोन्नति में आरक्षण’’ की समाप्ति के समर्थन में ‘‘सपाक्स’’ द्वारा रैलियॉं आयोजित की गई। इन आयोजनों में विभिन्न समाजों द्वारा व्यापक सहभागिता की गई है। मध्य प्रदेश शासन व माननीय मुख्य मंत्रीजी द्वारा न्यायालयीन निर्णय के बावजूद एक वर्ग विशेष के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग सेे अन्याय किये जाने के फलस्वरूप प्रदेश के बहुसंख्यक समाजों में शासन द्वारा उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू न कर उच्चत्तम न्यायालय की शरण में जाने सेे अत्यंत निराशा व रोष व्याप्त है। 

संस्था द्वारा इसी कड़ी में अगली रणनीति के लिए दिनांक 11.06.2016 को सद्बुद्धि यज्ञ व प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में बुलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से लगभग 500 प्रतिनिधि व विभिन्न सामाजिक संगठनों/संघों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!