कलेक्टर की मां को भी नहीं मिला अस्पताल में इलाज, मौत

भोपाल। मप्र के अस्पतालों में चल रही भर्राशाही का शिकार एक कलेक्टर भी हो गए। उन्होंने इलाज के लिए अपनी मां को अस्पताल दाखिल किया था परंतु तमाम अव्यवस्थाओं के चलते इलाज शुरू ही नहीं हो पाया और मां चल बसीं। 

शुक्रवार की सुबह दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा की 78 वर्षीय मां शांतिदेवी को हृदय में दर्द उठा। गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। वो तड़प रहीं थीं और डॉक्टर नदारद। करीब 10 मिनट बाद डॉक्टर आए। मां को आॅपरेशन थियेटर ले जाया गया। कुछ देर बाद डॉक्टर ने उन्हे जबलपुर रिफर कर दिया। 

सरकारी रिकार्ड में इस अस्पताल में वेंटीलेटर सिस्टम वाली 108 एंबुलेंस मौजूद है परंतु जब कलेक्टर को इसकी जरूरत पड़ी तो वो तो कब से खराब पड़ी है। सागर से एंबुलेंस मंगाई। करीब ढाई घंटा इसमें बीत गया। मां की तबीयत बिगड़ती चली गई। उन्हें जबलपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!