एंबुलेंस में हुई शादी, स्ट्रैचर पर पहनाया मंगलसूत्र

Updesh Awasthee
बेंगलुरु। लड़कियों को हमेशा उस पल का इंतजार होता है, जब वे दुल्‍हन बनेंगी, शादी के जोड़े में खुद को सजा देखेंगीं। ऐसे ही पल का इंतजार कर्नाटक की नेत्रावती को भी था। नेत्रावती का शादी का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन मंडप नहीं स्‍ट्रैचर पर, शादी के जोड़े में नहीं अस्‍पताल की ड्रेस में।

बेंगलुरु से 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में सिर्फ नेत्रावती ही नहीं, 23 और लड़कियों की शादी भी की गई। नेत्रावती फाइनल ईयर नर्सिंग का डिप्‍लोमा कर रही है। नेत्रावती की शादी गुरुस्‍वामी नाम के लड़के से हुर्इ है। 

बीती 23 मई को नेत्रावती फिसल जाने के कारण घायल हो गई थी। वह चित्रदुर्ग किले में गुरुस्‍वामी के साथ पिकनिक मनाने गई थी। नेत्रा को अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जिसके बाद डॉक्‍टरों ने नेत्रा को सिर्फ आराम करने को कहा है। इसीलिए नेत्री की शादी स्‍ट्रैचर पर ही करवानी पड़ी। नेत्रा के मंगेतर गुरुस्‍वामी ने बड़े प्‍यार से नेत्रा को मंगलसूत्र पहनाया और अन्‍य शादी की रस्‍में अदा की। डॉक्‍टरों का मानना है कि अगले कुछ ही महीनों में नेत्रा उपचार और फिजियोथेरेपी से ठीक हो जाएगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!