
फ्रांस की राज्यक्रांति घटना चक्र एक नजर
1. फ्रांस की राज्यक्रांति 1789 ई0 में लूई सोलहवाँ के शासनकाल में हुई। इस समय फ्रंास में सामन्ती व्यवस्था थी।
2. 14 जुलाई 1789 ई0 को क्रांतिकारियों ने बास्तील के कारागृह के फाटक को तोडकर बंदियों काु मुक्त कर दिया। तब से 14 जुलाई को फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
3. समानता, स्वतंत्रता, और बन्धुत्व का नारा फ्रांस की राज्यक्रांति की देन है।
4. मैं ही राज्य हूँ और मेरे शब्द ही कानून हैं - यह कथन लूई चौदहवाँ का है।
5. वर्सास के शीशमहल का निर्माण लूई चौदहवाँ ने करवाया था।
6. वर्साय को फ्रांस की राजधानी लूई चौदहवाँ ने बनाया था।
7. लूई सोलहवाँ 1774 ई0 में फ्रांस की गद्दी वर बैठा।
8. लूई सोलहवाँ की पत्नी मेरी एंत्वानेत आस्ट्रिया की राजकुमारी थी।
9. राष्ट्र की समाधि वर्साय की भडकीला राजदरबार था।
10. लूई सोलहवाँ को देशद्रोह के अपराध में फाँसी दी गई।
11. टैले एक प्रकार का भूमि कर था।
12. फ्रांसीसी क्रांति में वाल्टेयर, मॉटेस्क्यू, एवं रूसो ने सर्वाधिक योगदान किया।
13. वाल्टेयर चर्च का विरोधी था।
14. रूसो फ्रांस में प्रजातंत्रात्मक शासन पद्धति का समर्थक था।
15. सौ चूहों की अपेक्षा एक सिंह का शासन उत्तम है यह उक्ति वाल्टेयर की है।
16. सोशल कांट्रेक्ट रूसों की एक लेटर्स ऑन इंगलिश वाल्टेयर की रचना है।
17. कानून की आत्मा की रचना मॉटेस्क्यू ने की थी।
18. स्टेट्स जनरल के अधिवेशन की शुरूआत 5 मई, 1789 ई0 में हुई थी।
19. माप-तौल की दशमलव प्रणाली फ्रांस की देन है।
20. सांस्कृतिक राष्ट्रीयता का जनक हर्डर को कहा जाता है।
21. नेपोलियन का जन्म 15 अगस्त 1769 ई0 को कोर्सिका द्वीप की राजधानी अजासियो में हुआ था।
22. नेपोलियन के पिता का नाम कार्लो बोनापार्ट था।
23. नेपोलियन ने ब्रिटिन के सैनिक अकादमी में शिक्षा प्राप्त की।
24. 1796 ई0 में नेपोलियन ने इटली में आस्ट्रिया के प्रमुख को समाप्त किया।
25. फ्रांस में डायरेक्टरी के शासन का अन्त 1799 ई0 में हुआ।
26. नेपोलियन 1799 ई0 में प्रथम कॉन्सल बना और 1802 ई0 में जीवनभर के लिए कॉन्सल बना।
27. 1804 ई0 में नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बना।
28. आधुनिक फ्रांस का निर्माता नेपोलियन को माना जाता है।
29. नेपोलियन ने ही सर्वप्रथम इंगलैंड को बनियों का देश कहा था।
30. नेपोलियन ने पत्नी जोजेफाइन को तलाक देकर आस्ट्रिया की राजकुमारी मोरिया लुइसा से शादी की।
31. ट्राल्फागर का युद्ध 21 अक्टूबर 1805 ई0 में इंगलैंड एवं नेपोलियन के बीच हुआ।
32. नेपोलियन ने बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना 1800 ई0 में की।
33. नेपोलियन ने कानूनों का संग्रह तैयार करवाया जिसे नेपोलियन का कोड कहा जाता है।
34. नेपोलियन को नील नदी के युद्ध में अंग्रेजी जहाजी बेडे के नायक नेल्सन के हाथों बुरी तरह पराजित होना पडा।
35. यूरोप के राष्ट्रों ने मिलकर 1813 ई0 में नेपोलियन को लिपजिग नमाक स्थान पर हरा दिया और उसे बन्दी बनाकर एल्बा के टापू पर भेज दिया गया। परन्तु वह एल्बा से भाग निकला और पुनः फ्रांस का सम्राट बना।
36. अन्ततः मित्रराष्ट्रों की सेना ने नेपोलियन को 18 जून 1815 ई0 को वाटरलू के युद्ध में पराजित कर बन्दी बना लिया और उसे सेंट हेलना द्वीप पर भेज दिया। वहाँ 1821 ई0 में उसकी मृत्यु हो गयी। नेपोलियन को लिट्ल कारपोरल के नाम से जाना जाता है।