सोनिया गांधी के लिए जबलपुर में एक हत्या, 2 घायल

जबलपुर। यहां वाट्सएप पर वायरल हुए एक फोटो को लेकर कांग्रेस के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस झगड़े में एक कांग्रेसी नेता उमेश कुमार की मौत हो गई जबकि 2 अन्य नेताओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को करीब तीन बजे कांग्रेस के दो गुट आमने-सामने हो गए। एक गुट पार्षद जितेंद्र राय का था, जबकि दूसरा गुट एक अन्य कांग्रेसी नेता प्रशांत नायक का था। दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच हुए इस विवाद में धारदार हथियार का भी खुलकर इस्तेमाल हुआ। चाकू लगने से एक कांग्रेसी नेता उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उमेश ने दम तोड़ दिया।

परिजनों का आरोप है कि उमेश पर चाकू से हमला किया गया था, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। विवाद की जानकारी मिलने पर विजय नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने ही घायलों को अस्पताल भेजा था।

क्या था वाट्सएप में
पुलिस अफसर इंद्रजीत बलसावर ने बताया कि कांग्रेस पार्षद जतिन राज ने वॉट्सएप पर विजय नगर फ्रेंड्स के नाम से एक ग्रुप बनाया था। इसमें कई लोकल लोगों को जोड़ा था। इसी ग्रुप में एडवोकेट प्रशांत नायक और शशांक शुक्ला भी मेंबर थे। जतिन ने आरोप लगाया कि प्रशांत ने ग्रुप पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी को बर्तन मांजते हुए दिखाया गया है। साथ ही कैप्शन था, ''पीएम मोदी ने कांग्रेस की ऐसी हालत कर दी है कि सोनिया गांधी को ये काम करने पड़ रहे हैं।''

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!