10 वर्षीय लड़की को 15 आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

Updesh Awasthee
खरगोन। जिले के अदलपुरा गांव में आज शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहाँ 10- 15 आवारा कुत्तों ने एक 10 वर्षीय मासूम बालिका को घेरकर उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। बालिका की मोके पर ही मोत हो गई। 

किसान दिनेस वास्कले की मासूम बेटी पूजा आज अपने खेत पर शाम को बकरियो के लिए चारा लेने गई  थी। खेत पर पूजा को अकेली पाकर करीब 10-15 आवारा कुत्तो के  झुण्ड ने उस पर हमला कर दिया। मासूम बालिका को कुत्तो के झुण्ड  ने घेर लिया। पूजा ने आवारा कुत्तो से बचने का प्रयास किया और वह जान बचाकर दौड़ी भी लेकिन कुत्तो ने उसे पंजों और खूंखार दांतो से लहु-लुहान कर घायल कर दिया। सर से पाँव तक उस मासूम को बुरी तरह नोच डाला। 

कुत्ते मासूम पूजा पर तब तक पंजो और दांतों से हमला करते रहे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। हमले के दौरान आसपास के खेतों पर कोई नहीं था, इसलिए मासूम की पुकार कोई सुन नहीं सका। पूजा के पिता जब खेत पर लौटे तो उन्हें कुत्तों का झुण्ड नजर आया। उन्होंने कुत्तों के बीच  फसी अपनी बेटी को देख तत्काल पत्थरों और लाठी से मारकर आदमखोर कुत्तो को भगाया, लेकिन तब तक पूजा ने दम तोड़ दिया। गोगावां टीआई मोहन सिंगर ने बताया मर्ग कायम कर लिया है। बच्ची का पीएम कराया है, मामला जाँच में लिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!