
पीएससी ने घोषणा की है कि राज्य वनसेवा-2016 की घोषणा अलग से नहीं की जाएगी। राज्यसेवा-2017 के साथ ही इसके पदों के लिए भी चयन प्रक्रिया होगी। राज्यसेवा-2016, अभियांत्रिकी सेवा-2016, लोकअभियोजन अधिकारी-2016, सहायक प्राध्यापक, पशुचिकित्सा सहायक, विकासखंड अधिकारी, राज्यसेवा परीक्षा-2017, अभियांत्रिकी सेवा-2017 और वन सेवा-2017 की संभावित तारीखें वेबसाइट पर डाल दी गई हैं। सन 2012 से 2016 तक की अलग-अलग परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीखों का भी एडवांस शेड्यूल जारी कर दिया गया है।