अनुपपुर। छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में सहायक शिक्षक नत्थूलाल साहू को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ के आदेश ने यह सख्त कार्रवाई की है।
निगवानी संकुल केन्द्र के हायर सेकंडरी स्कूल निगवानी में पदस्थ सहायक अध्यापक नत्थूलाल साहू के विरुद्ध एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस ममाले की जांच के आधार पर अध्यापक प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।
जब उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। इस पूरी कार्रवाई के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केव्हीएस चौधरी ने तत्काल प्रभाव से सहायक अध्यापक नत्थूलाल साहू को निलंबित किया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोतमा नियत किया गया है।
