मुरैना कोर्ट परिसर में हत्यारोपी पर गोलियां बरसाईं

Updesh Awasthee
मुरैना। चार युवकों ने पेशी के दौरान एक हत्यारोपी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात मंगलवार की दोपहर को जौरा कोर्ट परिसर में हुई। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है। हमले के पीछे बदला लेने की आशंका भी जताई जा रही है।  

जानकारी के मुताबिक, हत्याकांड के आरोपी रामवीर गुर्जर जमानत पर बाहर था। मंगलवार को वो जौरा कोर्ट में पेशी पर आया था। कोर्ट परिसर में घुसते ही रामवीर पर चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गये। इस घटना में रामवीर को दो गोलियां लगी, जिससे वो बुसध होकर वहीं गिर पड़ा। उसके साथ एक गवाह भी आया था, वो भी भाग गया। 

इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गयी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।  यह वारदात कोर्ट की मेन बिल्डिंग के गेट के सामने हुई। जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी रघुवंश सिंह से वकीलों ने कोर्ट में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!