भतीजे को दारू पिला, उसकी पत्नी संग रात गुजारता था ठेकेदार

Updesh Awasthee
ग्वालियर। पुलिस ने खदान ठेकेदार होतम सिंह कुशवाह हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। उसकी हत्या उसी के भतीजे गांधी कुशवाह ने की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार होतम सिंह अपने भतीजे को दारू पिलाकर धुत कर देता था फिर उसी के घर में उसकी पत्नी के साथ रात बिताता था। इसी नाजायज संबंध के चलते उसकी हत्या हुई। होतम का शव 24 मई को नाले में पड़ा मिला था। 

एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि 4 दिन पूर्व पुलिस को मदनपुरा व रुद्रपुरा के बीच नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव की पहचान होतम सिंह कुशवाह निवासी रुद्रपुरा के रूप में हुई थी। मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी लिपटी हुई थी। इससे साफ था कि खदान के कारोबार से जुड़े होतम की हत्या हुई है। 

आखिरी बार भतीजे के साथ देखा गया था
पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक की पृष्ठभूमि का पता लगाने के बाद अनुमान लगाया कि होतम की हत्या के तीन ही कारण हो सकते हैं। पहली पारिवारिक रंजिश, दूसरा पैसों का विवाद और तीसरा अवैध संबंध। पहले 2 कारणों पर पड़ताल करने पर कोई क्लू नहीं मिला। अब पुलिस ने अपना ध्यान नाजायज संबंधों पर केंद्रित किया।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ यह भी पता लगाया कि आखिरी समय में होतम सिंह किसके साथ था। पुलिस को पता चला कि मृतक अपने भतीजे गांधी कुशवाह के साथ देखा गया था, जो उसकी खदान के पास ही मैदोली गांव, नूराबाद का रहने वाला है। उसका बायोडाटा पता करने पर पुलिस को भतीजे पर हत्या के संदेह के कई कारण नजर आए।

भतीजे को राउंडअप किया
पुरानी छावनी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर गांधी कुशवाह को राउंडअप कर उससे पूछताछ की। कुछ समय तक ना-नुकुर करने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गांधी ने बताया कि होतम सिंह शराब पार्टी का काफी शौकीन था। उसके घर शराब पार्टी करने के लिए आ जाता था। लगभग 15 दिन पूर्व होतम सिंह ने उसके घर मुर्गा बनवाया। खा-पीकर वह मेरे साथ सोने के लिए छत पर आ गया। आधी रात को अचानक मेरी नींद खुल गई। मैंने देखा कि चाचा पत्नी के कमरे से निकल रहा था। उस रात वह सो नहीं पाया और उसने ठान लिया कि होतम की हत्या कर देगा।

ऐसे की हत्या
आरोपी ने बताया कि हत्या करने के इरादे से उसने पार्टी के लिए होतम सिंह को बुुलवाया। पहले दोनों ने ढाबे पर पीना-खाना किया। उसके बाद उसने होतम को बताया कि बंटाई पर लिए गए खेत में पानी दिया जा रहा है। खेत पर चलना है। दोनों मोटरसाइकिल से खेत पर आ गए। नशे की हालत में चाचा खेत की मेंढ पर बैठकर बीड़ी पीने लगा। तभी उसने नाइलोन की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और लाश को नाले में फेंक दिया। 

खुद ने बताया लाश का राज
चाचा की हत्या कर लाश को नाले में फेंकने के बाद वह हर रोज शव को देखने के लिए आता था। जब उसने देखा कि नाले में पड़ी लाश पर किसी की नजर नहीं पड़ रही है तो वह छोटू किरार को अपने साथ नाले तक ले गया। उसने छोटू को बताया कि देख नाले में किसकी लाश पड़ी है, लेकिन किसी को बताना नहीं। नहीं तो हम दोनों ही फंस जाएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!