टीकमगढ। जमानती मामले में जमानत दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहे एक पुलिस अधिकारी को लोकायुक्त ने दबोच लिया है। पुलिस अधिकारी रिश्वत में 5 हजार रुपए के अलावा कुल्हाड़ी भी मांग रहा था। उसे कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छिपरी विजय वाल्मीक का 18 अप्रैल को अपने चचेरे भाई राहुल से विवाद हो गया था। उक्त घटना को रिपोर्ट राहुल बाल्मीक ने विजय बाल्मीक और उसके पिता नाथूराम के खिलाफ थाना लिधौरा में दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने दोनो अरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324 के तहत 19 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। इसकी जानकारी विजय बाल्मीक को 24 अप्रैल को हुई।
उक्त घटना की पुनः जाच हेतु विजय द्वारा जतारा एवं टीकमगढ पुलिस विभाग में आवेदन किया गया था। उक्त दोनों की जांच थाना लिधौरा में पदस्थ एएसआइ एसएल राठी कर रहा था। उक्त मामले में जमानत करवाने के नाम पर एसएल राठी ने विजय बालमीकि से 5 हजार रुपये। की माँग की। इस पर विजय 4 हजार रूपये देने को तैयार हो गया। और विजय ने दो हजार रूपये 1 मई को दे दिये और सीधे सागर लोकायुक्त में इसकी शिकायत की।
विजय ने बीती को रात्रि कारीब साढे 9 बजे थाना पहुचकर राठी को जैसे ही एक कुल्हाडी और 2 हजार रूपये रिश्वत के दिये। उसी समय लोकायुक्त टीम सागर ने उन्हें रंगे हाथों पकड लिया। और वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।